#sagar #politics #BJP

Sagar Watch News

Sagar Watch News/
नगर निगम सभाकक्ष में आयोजित भाजपा पार्षद दल की बैठक में विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर संगीता तिवारी, निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार सहित भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर भाजपा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पं. श्याम तिवारी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

बैठक में महापौर एवं निगमाध्यक्ष ने भाजपा आजीवन सहयोग निधि के तहत 10-10 हजार रुपये के चेक सौंपे। विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि श्याम तिवारी संघर्ष और समर्पण के प्रतीक हैं तथा संगठन के प्रति उनकी निष्ठा सराहनीय है। उन्होंने पार्षदों से वार्ड स्तर पर निधि संग्रह अभियान चलाने का आह्वान किया।

महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि भाजपा आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है और पार्टी संचालन के लिए सहयोग निधि आवश्यक है। निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि श्याम तिवारी ने वर्षों से पार्टी के प्रति समर्पण दर्शाया है, इसलिए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। बैठक में सभी पार्षदों से सहयोग निधि में योगदान देने की अपील की गई।

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours