#sagar #congress #rahulgandhi #congress
Sagar Watch News/ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आगामी 27 जनवरी, 2025 को डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की जन्मस्थली महूं से "जय बापू-जय भीम जय संविधान अभियान" रैली के समापन किया जा रहा है। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी, सांसद प्रियंकाके मुख्य आतिथ्य, देश और प्रदेश के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। प्रदेशव्यापी कार्यक्रम में प्रदेश भर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता और संविधान को मानने वाले अनुयायी शामिल होंगे।
यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता रवि सक्सेना बुधवार को यहाँ कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। इसी सिलसिले में उन्होंने कहा कि 17 दिसंबर 2024 को गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में बाबा साहेब अंबेडकर के प्रयासों का मजाक उड़ाना और उनका अपमान करना करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करता है, जो उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। भाजपा नेताओं द्वारा अंबेडकर जी की प्रतिमाओं को खंडित करना और उनके चित्रों को जलाना संविधान के प्रति उनकी नफरत को दर्शाता है। भाजपा और आरएसएस हमेशा संविधान और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों का मजाक उड़ाते रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित पूरी भाजपा संविधान और आरक्षण विरोधी मानसिकता रखती है। संवैधानिक पदों पर बैठने के बावजूद, वे संविधान का अनादर कर रहे हैं। राहुल गांधी द्वारा संविधान का सम्मान दिखाने पर भाजपा द्वारा उनका मजाक उड़ाया जाना निंदनीय है। भाजपा का यह रवैया न केवल संविधान का अपमान है बल्कि देश में नफरत और अराजकता फैलाने का प्रयास भी है।
वार्ता में पूर्व विधायक सुनील जैन,लेन्द्र तोमर, दीनदयाल तिवारी, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा, समीर खान, शाहरुख खान, विजय साहू, राजा सेन, वीरू चौधरी, रमाकांत यादव भी उप जिला शहर प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, डॉ संदीप सबलोक, सह प्रभारी सुनील बोरसे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours