#sagar #bjp #district #president #shyamtiwari

Sagar Watch News

Sagar Watch News/
भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की स्वागत रैली आज शहर के मुख्य मार्गों से होकर  निकली ।  जिसमें बड़ी संख्या में जिले भर से आये कार्यकर्ता शामिल हुए।  बुंदेली परंपरा से जुलुस का स्वागत किया गया। 

जुलूस में जिला अध्यक्ष  के साथ  कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद लता वानखेड़े विधायक शैलेंद्र जैन, विधायक इंजी प्रदीप लारिया, विधायक वीरेंद्र सिंह, निर्मला सप्रे, प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल,पूर्व जिला अध्यक्ष  नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार रथ पर सवार रहे।

शहर के मोतिनागर चौराहे से शुरू हुए जुलूस का रास्ते में जगह-जगह पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल -मालों से स्वागत किया। जुलूस का समापन अम्बेडकर चौराहे पर हुआ। यहाँ आयोजित हुई आभार सभा को संबोधित करते हुए मप्र के कैबिनेट मंत्री ने नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी को " पार्टी का सच्चा कार्यकर्ता बताया और कहा कि यह भाजपा की रीतिनीति का ही नतीजा जो छोटी उम्र से पार्टी की सेवा करने वाला कार्यकर्ता आज उनका अध्यक्ष बना है। भाजपा में देर है पर अंधेर नहीं है "

इसी सिलसिले में नगर विधायक शलेन्द्र जैन ने कहा कि "श्याम तिवारी बहुत लम्बा सफ़र तय कर के यहाँ पहुंचे हैं। अब उनके नेतृत्व में सब मिलकर संगठन के कामों को आगे बढ़ाएंगे"

सभा को संबोधित करते हुये सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि विगत कई वर्षो से पार्टी के लिये लगातार संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता श्री श्याम तिवारी को पार्टी ने जिला अध्यक्ष बनाकर प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ाया है। इस नियुक्ति से प्रत्येक कार्यकर्ता के मन मस्तिष्क में नवीन उर्जा का संचार हुआ है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कार्यकर्ताओं को दिए अपने संबोधन में कहा कि जिला अध्यक्ष होने के नाते जो कार्यकर्ता मुझे पुकारेगा में उसके साथ वहां खड़ा मिलूंगा। 

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours