#cmhelpline #nagarnigam #sagar #first
Sagar Watch News/ नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नगर निगम सागर को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का सर्वाधिक निराकरण करने पर पूरे प्रदेश की 16 नगर निगमों में 99.96 अंक प्राप्त कर ए- ग्रेड के साथ ही मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्द्धि दिसंबर माह के काम काज पर हासिल हुई है।
शिकायत निराकरण प्रक्रिया की लगातार निगरानी किये जाने को नगर निगम को हासिल हुई इस उपलब्द्धि कि मुख्य वजह बताया जा रहा है। सागर नगर निगम द्वारा पहली बार प्रदेश में अपनी पहचान को और अधिक मजबूत करते हुए नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करते हुए प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन का उदाहरण पेश किया।
नगर निगम सागर को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण करने हेतु किए गए उत्कृष्ट कार्य करने पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त सहसचिव भरत यादव ने नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री को प्रशंसा पत्र भेजकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करने की आशा व्यक्त की है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours