#sagar #gouravDiwas #cm #mohanyadav #MP #LakhaBanjara
Sagar Watch News/ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मप्र के मुख्यमंत्री के कामकाज पर भरोसा जताते हुए कहा कि "डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश और तेजी से विकास करेगा। उनकी सरकार ने अपने पहले वर्ष में मध्य प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी है। 600 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का सफलतापूर्वक पूरा होना उनकी मेहनत का नतीजा है।
मुख्यमंत्री धामी आज यहाँ आयोजित सागर के गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ पधारे। कार्यक्रम में अपने अपने उद्बोधन के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने सागर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इसमें लाखा बंजारा झील का जीर्णोद्धार, पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण प्रमुख हैं, जिससे सागर का जलस्तर संतुलित रहेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर के गौरव दिवस के अवसर एवं जनकल्याण पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सागर में कैंसर अस्पताल एवं रानी अवंती बाई विश्वविद्यालय में विधि संकाय शुरु होगा।
25 दिसंबर दिन बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर शुरू होने जा रही केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखंड की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सागर में बिताए अपने बचपन के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि 12 से 16 वर्ष की उम्र तक सागर में रहने के दौरान उन्होंने कई यादगार पल बिताए। सागर उनके लिए केवल एक शहर नहीं, बल्कि जीवन का अविभाज्य हिस्सा है।
उन्होंने बताया कि उनके पिता महार रेजीमेंट में कार्यरत थे और उनकी पोस्टिंग सागर में थी। इसी दौरान उनका छात्र जीवन सागर की धरती पर बीता। उन्होंने कहा कि इस भूमि से उनका अटूट रिश्ता हमेशा बना रहेगा, और यहां आकर उन्हें अपनी पुरानी यादें ताजा करने का अवसर मिला
- पद्म श्री रामसहाय पांडे लोक कलाकार,
- गोविंद नामदेव अभिनेता,
- मेजर जनरल कृष्णन,
- अरुण भट्ट सेवानिवृत्त आईएएस,
- डॉ. स्कंद त्रिवेदी वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ,
- गौरव भारिल्ल आईआरएस,
- अनूप जैन आईआरएस,
- रमेश के दवे सेवानिवृत्त पीसीसीएफ शामिल है।
- गैस सिलेण्डर रिफिल योजना के अंतर्गत 24 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को 26 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की एवं
- लाखा बंजारा झील जीर्णोंद्धार एवं पुनर्विकास कार्यों , लाखा बंजारा प्रतिमा, स्मार्ट सिटी गर्वनेंस/नगर पालिक निगम कार्यालय एवं दो ज़ोनल सेंटर सहित 642 करोड़ रुपए राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
- साथ ही जिला चिकित्सालय सागर में निर्माणाधीन 100 बिस्तरीय अस्पताल,
- सागर जिले के घाटखेरी निभौरा मार्ग के कि.मी. 1/2 में सिन्दूर नदी पर जलमग्नीय पुल, पहुँच मार्ग एवं सुरक्षा कार्य सहित,
- लाखा बंजारा झील का जीर्णाेद्धार, पुनर्विकास व सौंदर्यीकरण का कार्य,
- नगरीय विकास एवं सागर सिटी गवर्नेस सेंटर एवं जोनल सिटीजन/फेसिलटेशन सेंटर का निर्माण कार्य,
- सागर मकरोनिया जल उन्नयन योजना पैकेज 6 वीं,
- न्यू नगर पालिक निगम सागर बिल्डिंग का लोकार्पण ,
- गौरझामर पुलिस थाना से अस्पताल मार्ग से महाकाली मंदिर तक मार्ग निर्माण,
- कोपरा से ढाकनपुरा मार्ग निर्माण,
- डोंगर सलौया से इमझिरा मार्ग निर्माण,
- आधारपुर चंदपुरा दारू बब्बा मरामाधों मार्ग निर्माण,
- धर्मश्री- भोपाल बायपास निर्माण,
- प्रहलादपुरा से बमाना मार्ग निर्माण,
- मूडारी से नौराजमार्ग निर्माण,
- धामोनी मार्ग से कनेरा बिछपुरी बजरेडा मार्ग निर्माण,
- मंझगुवा से गनेशगंज मार्ग निर्माण,
- कांचरी से हबला मैन रोड तक निर्माण,
- फोरलेन से खेजराबाग सडक मार्ग निर्माण,
- पथरिया जाट से सिरोंजा पामाखेडी फोर लाईन सडक मार्ग निर्माण,
- केंद्रीय जेल सागर में 4 डबल स्टोरी कुल 8 बैरक निर्माण,
- सिटी लिंक मार्ग में व्हाइट टॉपिंग का कार्य,
- सर्किट हाउस पहुँच मार्ग में व्हाइट टॉपिंग का कार्य का भूमिपूजन किया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours