| Religious | Sagar | Muni Sudha Sagar Maharaj |

Sagar Watch News

Sagar Watch News/
सागर में पहली बार 31वां श्रावक संस्कार शिविर 8 से 17 सितंबर तक मुनि सुधा सागर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हो रहा है। इस शिविर में देशभर से लगभग 5000 शिविरार्थी शामिल होंगे। 

शिविर में ध्यान, पूजा, प्रवचन, आहार चर्या, स्वाध्याय, और भक्ति जैसी गतिविधियाँ होंगी। शिविर का मुख्य प्रवेश द्वार और पंडाल बंगाली कारीगरों द्वारा राजमहल की तरह सजाया जा रहा है। सागरवासियों को पहली बार शिविरार्थियों के आहार कराकर पुण्य अर्जित करने का सौभाग्य मिलेगा। आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर हैं।

सागर में पहली बार आयोजित 31वें श्रावक संस्कार शिविर के लिए 5000 से अधिक शिविरार्थियों की रुकने और आहार व्यवस्था खुरई रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में की गई है। शिविरार्थियों के आने-जाने के लिए बसें उपलब्ध रहेंगी। 

सागरवासियों को पहली बार अपने घरों में साधु-संतों के समान शिविरार्थियों को आहार कराने का सौभाग्य मिलेगा। आयोजन समिति ने विभिन्न समितियाँ गठित कर जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। शिविर संयोजक ऋषभ जैन के अनुसार, यह आयोजन भारतीय संस्कृति, संयम, सात्विक भोजन, और सामाजिक मूल्यों के प्रशिक्षण हेतु किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours