news in short | Sagar |

Sagar Watch News/ समाचार संक्षेप |  

Sagar Watch News

  • | श्रमिकों को ई-दुपहिया आधी कीमत में मिलेगा 
    |
  • जान बचाने वालों का हुआ सम्मान | 
तरपुर जिले में भारी बारिश से कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्राम सलैया में कुछ लोग बाढ़ में फंस गए, जिसकी सूचना मिलते हीजिला प्रशासन  ने तुरंत बचाव अभियान  शुरू किया। 

ग्राम के गोताखोर रामपाल यादव, जितेन्द्र यादव, मंकेश यादव, और सरपंच पति काशीराम यादव ने बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बचाया। इस सराहनीय कार्य के लिए सागर कमिश्नर डॉ. वीरेन्द्र रावत, छतरपुर विधायक, राजनगर विधायक और कलेक्टर ने उन्हें शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।


Sagar watch News

लो फिर आ गया स्वच्छता पखवाड़ा 

गर निगम आयुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत 14 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक “स्वभाव स्वच्छता”-“संस्कार स्वच्छता” थीम पर आधारित "स्वच्छता ही सेवा" अभियान आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। 

इस अभियान में नागरिक सहभागिता से स्वच्छता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। जिसमें स्वच्छता जुलूस, स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता, स्कूल संपर्क अभियान, स्वच्छता संवाद और कचरा छटायी  शामिल होंगे। 

सफाई मित्र सुरक्षा शिविर के माध्यम से सफाई मित्रों और उनके परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। 2 अक्टूबर को जनप्रतिनिधियों द्वारा सफाई मित्रों, स्वच्छता चैपियंस और सहयोगियों का सम्मान होगा, साथ ही "स्वच्छता अवार्ड" वितरित किए जाएंगे। यह अभियान नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से स्थायी स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत मालथौन में  

Sagar watch News

नगरीय निकाय एवं पंचायत के उप निर्वाचन 2024 के अंतर्गत सागर जिले में 9 जनप्रतिनिधियों को चुनने के लिए 25 मतदान केंद्र पर मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ । 

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रूपेश उपाध्याय ने बताया कि आज हुए उप निर्वाचन में नगर पालिका परिषद मकरोनिया 53.31 प्रतिशत, नगर परिषद बंदरी 78.29 प्रतिशत, नगर परिषद शाहगढ़ 62.60 प्रतिशत तथा कुल तीनों परिषदों का  62.28 प्रतिशत मतदान हुआ। 

इसी प्रकार सरपंच पद हेतु बीना जनपद में 75.68 प्रतिशत,मालथौन जनपद पंचायत में 83.59 प्रतिशत,जनपद पंचायत शाहगढ़ में 76.47 प्रतिशत समस्त पंचायतों का कुला मतदान प्रतिशत 70.84 हुआ। जबकि जनपद पंचायत जैसीनगर ( जनपद सदस्य पद हेतु) 61.44 प्रतिशत मतदान  हुआ।


सागर जिले में इस वर्षा सीजन में अभी तक 1230.5 मि.मी. औसत बारिश दर्ज की गई है। जिले में स्थापित वर्षामापी केन्द्रों के रिकार्ड के अनुसार एक जून से आज तक बीना केन्द्र पर सर्वाधिक 1687.4 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

अधीक्षक, भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में स्थापित विभिन्न वर्षामापी केन्द्रों में एक जून से आज तक 

  • सागर केन्द्र में 1432.9 मि.मी., 
  • जैसीनगर में 957.4 मि.मी., 
  • राहतगढ़ में 1007 मि.मी., 
  • बीना में 1687.4 मि.मी., 
  • खुरई में 1460.2 मि.मी, 
  • मालथौन में 1301.1 मि.मी., 
  • बण्डा में 930.5 मि.मी, 
  • शाहगढ में 977.9 मि.मी, 
  • गढ़ाकोटा में 1046.6 मि.मी, 
  • रहली में 1165.1 मि.मी, 
  • देवरी में 1350.7 मि.मी. तथा 
  • केसली में 1183.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

सैनिक परिवारों से आवेदन आमंत्रित 

राज्य सैनिक बोर्ड द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 हेतु छात्रवृत्ति योजना के लिए पूर्व सैनिकों के आश्रित बच्चों/विधवाओं से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इच्छुक पूर्व सैनिक/विधवा अपने आवेदन 15 नवम्बर तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सागर में ऑफलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से संपर्क करें।

श्रमिकों को ई-दुपहिया आधी कीमत में मिलेगा 

मध्यप्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए ई-स्कूटर अनुदान योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत श्रमिकों को ई-स्कूटर खरीदने पर वाहन की कुल कीमत का 50% (अधिकतम ₹4,00,000) अनुदान के रूप में मिलेगा। 

हितलाभ पाने के लिए श्रमिक का पंजीकृत और 5 साल तक वैध पंजीयन होना जरूरी है। ई-स्कूटर श्रमिक के नाम पर खरीदना होगा और उसका आर.टी.ओ. रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। यह अनुदान केवल एक बार मिलेगा और वाहन को तीन साल तक बेचा नहीं जा सकेगा।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours