Loksabha | Speaker | Sagar | Om Birla | Muni Sudha Sagar |

Sagar Watch News

Sagar Watch News/
लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिरला भाग्योतीर्थ में मुनिश्री सुधा सागर महाराज के दीक्षा दिवस के आयोजन में शामिल होने शुक्रवार का सागर आये। भाग्योदय तीर्थ, जहां निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री 108 सुधा सागर जी महाराज का पावन चातुर्मास चल रहा है,पहुंचकर श्री बिरला ने सर्वप्रथम मुनिश्री को श्रीफल अर्पित किया तथा पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

लोकसभा अध्यक्ष मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज के 42 वें दीक्षा दिवस समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मंच से सभी से उत्तम क्षमा मांगते हुए कहा कि जैन धर्म के दसलक्षण पर्व सादगी, नैतिकता तथा अहंकार समाप्ति के परिचायक हैं।

Sagar Watch News

लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला ने कहा कि जहां भी मुनि श्री पहुंचते हैं वह धरती धार्मिक आनंद से सराबोर हो जाती है। वे जिस भी स्थान गए वहां मंदिर निर्माण कराया। मंदिर निर्माण का कार्य इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि मंदिर के माध्यम से व्यक्ति के जीवन मूल्यों में सकारात्मक परिवर्तन आता है, वह सत्य के मार्ग को चुनता है, उसके विचारों में संयम आता है और वह आध्यात्मिक विकास की ओर बढ़ता है। 

Sagar Watch News

लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला ने कहा कि देश और दुनिया में भगवान महावीर स्वामी के विचार आज और भी प्रासंगिक हो गए हैं। जैन धर्म जिस शांति , संभाव और अहिंसा का मार्ग बतलाता है , आज उसे दुनिया ने भी स्वीकारा है। महावीर स्वामी के विचारों को मुनि श्री सुधा सागर जी द्वारा आगे बढ़ाया  जा रहा है।

Sagar Watch news

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, सागर के ढाना हवाई पट्टी से खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए जहां उन्हें आत्मीय विदाई दी गई। 
इस अवसर पर सांसद, सागर विधायक ,  संभाग कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा, पुलिस उप महा निरीक्षक   सुनील जैन, कलेक्टर  संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक   विकास शाहवाल,  सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours