Parade | CM Rise School | Police |

Sagar watch News

Sagar Watch News/
सागर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य चिकित्सा मंत्री तथा सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने परेड की सलामी लेकर ध्वजारोहण किया। 

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों के अथक परिश्रम, त्याग और बलिदान का परिणामस्वरूप मिली स्वतंत्रता को सागर जिलेवासियों ने बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया। 
 
Sagar Watch News

मुख्य कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री ताराचंद जैन और लोकतंत्र सेनानी एडवोकेट कृष्ण वीर सिंह ठाकुर को सम्मानित भी किया। उन्होंने शॉल, श्रीफल और पुष्पहार से सेनानियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शासकीय उ.मा.वि., उत्कृष्ट विद्यालय, सीएम राइज उ.मा.वि. सागर, सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल एवं लिटिल स्टार मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं गईं। 
जबकि खेल युवा कल्याण विभाग की खिलाड़ियों द्वारा मलखंभ का अदभुत प्रदर्शन किया गया। 

Sagar Watch News

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर पीटीसी ग्राउंड पर हुई परेड में 

  • जिला पुलिस बल पुरुष सागर को प्रथम स्थान, 
  • पुलिस प्रशिक्षण शाला मकरोनिया को द्वितीय स्थान, 
  • जिला पुलिस बल महिला सागर को तृतीय स्थान तथा 


सांस्कृतिक कार्यक्रम में 

  • प्रथम स्थान पर सीएम राइज एमएलबी स्कूल क्रमांक-1 सागर, 
  • द्वितीय स्थान पर लिटिल स्टाइल मेमोरियल स्कूल तथा 
  • तृतीय स्थान पर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सागर रहा। 


 कार्यक्रम में जेएनपीए, जिला पुलिस बल, पुलिस प्रशिक्षण बल मकरोनिया, होम गार्ड सागर, जिला पुलिस बल महिला सागर, 11 एमपी बटालियन एनसीसी बालक, 7 एमपी बटालियन बालिका, शौर्य दल सागर एवं पुलिस बैंड प्लाटून द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। जिसका उपस्थित सभी लोगों ने तालियों से अभिवादन किया।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours