Assembly, Election, 2023, MP
Sagar Watch/ शहर में राजनैतिक दलों का प्रचार अभियान निरंतर चल रहा है सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शैलेन्द्र जैन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बाघराज वार्ड के पंडापुरा, भगत सिंह और वल्लभ नगर वार्डों में जनसंपर्क किया। जनता से रूबरू होते समय उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है हर क्षेत्र में कार्य किया है।
कांग्रेस पार्टी
इसी सिलसिले में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव और सागर जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी ने दलित व पिछड़ा वर्ग बहुल काकागंज क्षेत्र में घर घर दस्तक दे कर कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन के लिए जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग, महिलाओं और गरीब मजदूरों पर भाजपा की सरकार के अन्याय और अत्याचार को खत्म करने का समय आ गया है।
आप पार्टी
आम आदमी पार्टी सागर के प्रत्याशी इंजी मुकेश जैन "ढाना" ने नगर के तीन वार्डों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से कहा कि उन्होंने संकल्प लिया कि सागर का विधायक बनने के बाद में सागर के युवाओं को रोजगार मिले और सागर में उद्योग धंधे लगाने के लिए भी प्रयास किया जाएगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours