Sagar Watch/ विधानसभा चुनाव के तहत सागर जिले की आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में ईव्हीएम पर डाले गये मतों की गणना 112 टेबिलों पर की जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक जिले के प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में डाले गये मतों की गणना के लिए 14-14 टेबिलों का उपयोग किया जायेगा।
- रहली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना 22 चक्र में,
- बंडा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की 21 चक्र में ,
- खुरई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की 19 चक्र में,
- बीना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की 17 चक्र में,
- सुरखी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की 20 चक्र में,
- देवरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की 19 चक्र में,
- नरयावली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की 20 चक्र में एवं
- सागर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की 18 चक्र में ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना होगी।
- बीना में 232,
- खुरई में 253,
- बंडा में 291,
- देवरी में 255,
- रहली में 300 ,
- सुरखी में 271,
- सागर में 248 और
- नरयावली में 268 यानी कुल 2118 मतदान केन्द्र स्थापित किये गये थे।