Sagar Watch News/ प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से कलेक्टर श्री दीपक आर्य के आदेशानुसार जिले में पदस्थ तहसीलदार / नायब तहसीलदारों को आगामी आदेश तक वर्तमान पदस्थापना स्थल से नवीन पदस्थापना के लिए आदेशित किया गया है।
नई पदस्थापनाएं
- तहसीलदार अनिल कुशवाहा तहसीलदार शाहगढ़ से बांदरी,
- प्रभारी तहसीलदार महेंद्र चौहान को तहसीलदार बांदरी से बंडा,
- प्रभारी तहसीलदार निर्मल सिंह राठौर को तहसीलदार शाहगढ़ से जैसीनगर,
- तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया को तहसीलदार देवरी से केसली
- नायब तहसीलदार संगम पटले को प्रभारी तहसीलदार केसली से देवरी
- नायब तहसीलदार सुनील कुमार वाल्मीकि को तहसीलदार जैसीनगर से राहतगढ़
- प्रभारी नायब तहसीलदार ज्ञान चंद्र राय को प्रभारी तहसीलदार बंडासे शाहगढ़
- नायब तहसीलदार दुर्गेश तिवारी को नायब तहसीलदार सागर नगर से बीना
- प्रभारी सहायक अधीक्षक भू अभिलेख बहादुर सिंह को नायब तहसीलदार सागर नगर से तहसील सागर
- ग्रामीण नायब तहसीलदार विजय कुमार चौधरी को नायब तहसीलदार सागर ग्रामीण से शाहगढ़ एवं
- नायब तहसीलदार ऋतु राय को नायब तहसीलदार बीना संलग्न तहसील कार्यालय सागर नगर से तहसील कार्यालय सागर नगर के लिए पदस्थापना किया गया है।