Sports | National Sports Day | Sagar | Hockey |
Sagar Watch News/ ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस‘‘ मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 29 अगस्त 2024 को खेल और युवा कल्याण विभाग खेल परिसर सागर के मैदान में हर्ष-उल्लास के साथ खेल दिवस को खेल सप्ताह के रूप में मनाया गया।
खेल सप्ताह का शुभारंभ 23 अगस्त 2024 को चक दे इंडिया फेम अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी के मुख्य आतिथ्य में प्रारंभ हुआ। खेल सप्ताह के दौरान 26 अगस्त 2024 को बालक एवं बालिका वर्ग में रस्सा-कसी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें खेल परिसर के सभी प्रशिक्षण केन्द्रों के खिलाड़ियों भी शामिल हुए ।
इसी सिलसिले में 27 अगस्त 2024 को कबड्डी एवं एथलेटिक्स-100मी. गोलाफेक, लंबीकूद,28 अगस्त 2024 को बास्केटबॉल, व्हालीबॉल एवं मलखम्ब खेल प्रतियोगिताओं और 29 अगस्त 2024 को मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस पर हॉकी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल परिसर के हॉकी मैदान पर किया गया। जिसमें खेल परिसर के हॉकी प्रषिक्षण केन्द्र के बालक/बालिकाओं एवं सेना के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेल सप्ताह का समापन पर 29 अगस्त 2024 को खेल परिसर में हुआ
अंत में सत्यम कला एवं संस्कृति संग्राहल समिति गोपालगंज सागर के संचालक श्री दामोदर अग्निहोत्री द्वारा मेजर ध्यानचंद जी के समय के पेपर कटिंग, एवं खेले गये मैचों के छायाचित्रों का प्रर्दषनी लगाई गई जिसका अवलोकन सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री राजबहादुर सिंह जी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा, अंकलेष्वर दुबे, मकसूद खान विभागीय हॉकी प्रशिक्षक उमेश चन्द्र मोर्य एवं नफीस खान एवं एड.वीनू राणा जी एवं योगेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours