Tourism, Hub, MP, CM

  

Sagar Watch News

Sagar Watch News/
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय प्रवास पर बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे। उन्होंने स्थानीय गतिविधियों का जायजा लेकर ग्रामीण विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

  • महिला स्व-सहायता समूहों की सराहना 
  • मुख्यमंत्री ने कृष्णा आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया, मावा-रबड़ी का स्वाद लिया और स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता बढ़ाने के उनके प्रयासों की प्रशंसा की।
  •  सरकारी योजनाओं से बढ़ी आय 
  • समूह की महिलाओं ने बताया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं से वित्तीय सहायता और मशीन मिलने के बाद उनकी मासिक आय 15 से 25 हजार रुपये तक पहुंची है।
  • *ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती* मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व-सहायता समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं और सरकार ऐसे प्रयासों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है।
  • कुकरू बनेगा बड़ा पर्यटन केंद्र
  • सिपना सनसेट पॉइंट का भ्रमण करने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पर्यटन सुविधाएं विकसित करने, प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण और क्षेत्र को प्रमुख पर्यटन स्थल बनाने के निर्देश दिए।
  • पर्यटन से रोजगार के नए अवसर
  •  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कुकरू में पर्यटन बढ़ने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार, स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास होगा।

  • Enjoyed this post? Never miss out on future posts by following us» where «following us»

Next
This is the most recent News.
Previous
Older Post

Sagar Watch

sagarwatch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours